फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागेश्वरी में संजय पंच और चंचल बनीं सरूपगढ़ की सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
भागेश्वरी में संजय पंच और चंचल बनीं सरूपगढ़ की सरपंच
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के दो गांवों में वीरवार को सरपंच व पंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। इस चुनाव में गांव सरूपगढ़ में चंचल सरपंच चुनी गई उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यमलेश को 101 मतों के अंतर हराया। वहीं गांव भागेश्वरी में संजय कुमार पंच चुने गए। चुनाव में तहसीलदार राजकुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव सरूपगढ़ में सरपंच पद के लिए कुल 1546 में से 1341 वोट पोल हुए। चंचल पत्नी सतीश को 719 वोट जबकि यमलेश को 622 वोट मिले। यहां सरपंच का महिला सामान्य वर्ग का पद है। वहीं गांव भागेश्वर में पंच पद के लिए गांव के वार्ड चार में दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला रहा। विजेता पंच संजय को 67 और दूसरे उम्मीदवार कुलदीप को 53 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में कुल 180 मतदाता है जिनमें से 120 वोट ही पोल हुए। इस दौरान डीएसपी सुरेश कुमार की देखरेख में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें