फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पीजीआई में भर्ती, गर्भपात की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता पीजीआई में भर्ती, गर्भपात की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

दोपहर को भर्ती कराई गई पीड़िता, मेडिकल बोर्ड ने शुरू किया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई कलानौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बुधवार को पीजीआई में भर्ती कर लिया गया। डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने पीड़िता के गर्भपात की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने भी मंगलवार को महिला थाना पुलिस को लिखित में अर्जी देकर उसका गर्भपात कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला ने बताया कि औपचारिकता पूरी करने के बाद पीड़िता को भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों ने उसे गर्भपात से जुड़ी दवाइयां दी हैं। अब 72 घंटे के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। चार महीने की गर्भवती होने के कारण डॉक्टरों ने गर्भपात करने में कोई विरोध नहीं किया। बता दें कि कलानौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग के साथ अशोक कुमार नाम के आरोपी ने दुष्कर्म किया था। आरोपी का साथ एक महिला ने भी दिया था। आरोपी महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। उसने अपने घर में बुलाकर आरोपी अशोक से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाया था। खुलासा होने के बाद पता चला था कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें