फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बहादुरगढ़ में हुई 611 क्विंटल सरसों की खरीद, उठान धीमा

Mon, 01 Apr 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की अनाज मंडी में दो दिनों से सरसों की फसल की सरकारी खरीद शुरु हो गई है। हैफेड एजेंसी द्वारा सरसों की खरीद की जा रही है। दो दिनों में 611.55 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है, हालांकि अभी उठान कार्य धीमा ही है। सरसों की खरीदी गई फसल कट्टों में भरकर अनाज मंडी के फड़ पर रखी गई है। रविवार को उठान कार्य किया जाएगा। खरीद शुरु होने के बाद शनिवार को सौलधा, बामनौली, बराही, ईस्सरहेड़ी के अलावा बादली क्षेत्र के कई गांवों से किसान अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचे। सरसों की खरीद शुरु होने पर किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। शनिवार को 39 किसानों को गेट पास मिले। दिनभर सरसों की फसल खरीदी गई।
विज्ञापन

वर्जन...
अनाज मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा सरसों की सरकारी खरीद शुरु कर दी गई है। शनिवार को 611.55 क्विंटल सरसों की फसल खरीदी गई। उठान रविवार से शुरु हो जाएगा। 1 अपै्रल से गेहूं की सरकारी खरीद भी की जाएगी।
विज्ञापन


-अंजू दलाल, सचिव, मार्केट कमेटी बहादुरगढ़।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें