रोहतक। मेरा झंडा मेरी शान अभियान के तहत 96 खंडित तिरंगे वीरवार को नगर निगम के नोडल अधिकारी विपिन नरवाल के आदेशानुसार संदीप सैनी को सौंपे गए। नगर निगम ने सम्मान पूर्वक इनका निष्पादन किया। अभियान संयोजक सुंदर जेटली ने कहा कि 15 अगस्त 2022 के हर घर तिरंगा अभियान के बाद खंडित तिरंगे को सम्मानपूर्वक संभालने का और सम्मानपूर्वक निष्पादन करवाने का अभियान निरंतर चल रहा है।
मेरा झंडा मेरी शान अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के मान सम्मान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया बिजली वाले, नरेंद्र कटारिया, शहीद रविंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट कमला नगर रोहतक से नवीन कुमार और शमशेर वत्स सुरहेती, रानी हुड्डा अहलावत, बाल तिरंगा विरांगना जिया अहलावत, प्रवीन सहगल, और शहीद सतपाल गिरोह के बड़े भाई प्रवीन कुमार, जसबीर कुमार समाजसेवी, अजय हुड्डा आदि तिरंगावीरों का विशेष सहयोग मिल रहा है। अब तक 6016 खंडित तिरंगों का सम्मानपूर्वक निष्पादन करवाया जा चुका है, और 400 से ज्यादा स्वस्थ तिरंगे आगामी कार्यक्रमों के लिए घरों में सम्मानपूर्वक संभलवाएं जा चुके हैं। इस दौरान नगर निगम में सुंदर जेटली के साथ-साथ, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया बिजली वाले और जसवीर कुमार समाजसेवी विशेष रूप से मौजूद रहे।