कनीना। यातायात पुलिस की ओर से दूसरे दिन भी 60 वाहनों के चालान काटकर करीब 1,60,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि रेवाड़ी टी-प्वाइंट, अटेली टी-प्वाइंट, कनीना बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, अधूरे दस्तावेज सहित अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में चालान जारी किए गए हैं। रविवार को दूसरे दिन 60 वाहनों के चालान किए गए जिनसे करीब एक लाख साठ हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
दो दिनों में यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले के 111 वाहनों के तीन लाख दस हजार रुपये जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि कई वाहन ऐसे मिले जिन पर रेडियम टेप या रिफ्लेक्टर बिल्कुल नहीं लगे थे जो रात के समय दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे वाहनों पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगवाए गए और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।