20सीटीके07..एमडीयू में बुधवार को आयोजित पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को हाथ मिलव
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। शुभारंभ एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालय के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बुधवार को पहले राउंड के मुकाबले हुए। वीरवार को स्पर्धा खत्म होने के बाद सभी महाविद्यालयों की टीमों में से एमडीयू की बॉक्सिंग टीम चयनित होगी। इस अवसर पर मनोज कुमार बॉक्सिंग कोच, डॉ. जयपाल, डॉ. नंदकिशोर, अनिल कुमार बॉक्सिंग कोच, मनोज बॉक्सिंग रेफरी, शारीरिक शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
परिणाम
नाम टीम वेट कैटेगरी
जतिन जाट कॉलेज रोहतक 48 से 51
अमन सीआरए कॉलेज सोनीपत 48 से 51
शेवन सीआरए कॉलेज सोनीपत 51 से 54
युवराज जाट कॉलेज रोहतक 51 से 54
मनीष डीएवी कॉलेज फरीदाबाद 51 से 54
जितेश जाट कॉलेज रोहतक 54 से 57
आर्यन जीसी कॉलेज सांपला 54 से 57
जतिन जाट कॉलेज रोहतक 57 से 60
मनीष एसडी कॉलेज पलवल 57 से 60
अनुज एसपीडीसी कॉलेज सोनीपत 60 से 63
सचिन जीसी कॉलेज झज्जर 60 से 63
टीनू जाट कॉलेज रोहतक 63 से 67
सचिन नेकीराम कॉलेज रोहतक 67 से 71
जयसिंह डीएवी कॉलेज फरीदाबाद 71 से 75
आकाश जेसी कॉलेज झज्जर 71 से 75
आकाश नेकीराम कॉलेज रोहतक 45 से 48
गुरप्रीत यूटीडी एमडीयू रोहतक 75 से 80