फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई के श्वसन, क्षय विभाग में 6 बेड का आईसीयू वार्ड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रोहतक में श्वसन एवं क्षय रोग के मरीजों के लिए 6 बेड के आईसीयू वार्ड शुरू किया गया है। इससे श्वसन व क्षय रोग गंभीर रूप से पीड़ित मरीजाें को अब पहले से बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन


पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एचके अग्रवाल ने शुक्रवार को वार्ड 17 स्थित श्वसन विभाग में 6 बेड के आईसीयू वार्ड का शुभारंभ किया। कुलपति डॉक्टर एचके अग्रवाल ने कहा कि श्वसन मेडिसिन विभाग के वार्ड में पूरे प्रदेश से गंभीर मरीज आते हैं। उन्हें ज्यादा दिक्कत होने पर सेंट्रल आईसीयू या मॉड्यूलर आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ता था। ऐसे में मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वार्ड 17 में ही अलग से आईसीयू बनाया गया है। निदेशक डॉ. सुरेश सिंघल ने कहा कि 6 बेड का आईसीयू वार्ड शुरू हाेने से काफी सुविधा मिलेगी। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट कर विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी इलाज किया जा सकेगा।

निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल ने कहा कि इस इकाई के शुरू होने से श्वसन मेडिसिन विभाग में मरीजों को बेहतर सुविधाएं और देखभाल प्रदान की जा सकेगी। इकाई में 6 बेड होंगे, जिनमें मरीजों को गहन स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जा सकेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंदन मित्तल ने बताया कि यह इकाई पीजीआइएमएस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हम मरीजों को बेहतर सुविधाएं और देखभाल प्रदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

श्वसन मेडिसिन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वे उनके वार्ड में इस 6 बेड के आईसीयू को शुरू पूरे प्रदेश के मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुंदन मित्तल, डॉ प्रेम प्रकाश गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, डॉक्टर विपुल गोयल ,डॉक्टर महेश माहला माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें