फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक होटल हत्याकांड के 6 आरोपी चरखी दादरी में गिरपफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर 6 रोड स्थित होटल में हुए रवि हत्याकांड के फरार चल रहे छह आरोपियों को चरखी दादरी पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, लूट की वारदात में प्रयुक्त होने वाले हथियार मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग भी हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चरखी दादरी पुलिस और रोहतक पुलिस ने आपस में संपर्क किया। जिसके बाद सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ रोहतक जिले में 10 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले हैं। आरोपियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाना में 2, शिवाजी कॉलोनी थाना में 3, सिटी थाना में एक, आर्य नगर थाना में 1 मुकदमा सहित 10 से ज्यादा मुकदमे ऐसे हैं, जिनमें आरोपियों ने एकजुट होकर वारदात की है। इसके अलावा रोहतक पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हर आरोपी के खिलाफ अकेले किसी भी वारदात को करने के 5-5 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। रोहतक पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए कोर्ट में जल्द अर्जी लगाएगी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर किया चरखी दादरी पुलिस ने गिरफ्तार:
चरखी दादरी पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात बौंदकलां थाने से एसआई हरेश टीम के साथ गांव मालकोष में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनको मुखबिर से सूचना मिली कि दीपांशु, संगम, मुकुल और जय अपने दो साथियों के साथ मालकोष-बामला रोड स्थित नहर पुल पर खड़े हैं। उक्त आरोपी वाहन चालकों को लूटने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
रोहतक के रहने वाले हैं सभी आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान रोहतक के आजाद नगर निवासी दिपांशु , शिवाजी कॉलोनी निवासी संगम , विजय नगर निवासी जय, कमला नगर निवासी मुकुल, करौथा और जनता कॉलोनी निवासी नाबालिगों के रूप में हुई। सभी छह आरोपी रोहतक शहर के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

ये सामान और हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी दीपांशु के पास से देसी पिस्तौल, संगम के पास से 315 बोर की पिस्तौल, जय के पास से एक लोहे का पाइप, मुकुल के पास से सरिया मिला। वहीं, दोनों नाबालिग आरोपियों में से एक के पास बैटरी और दूसरे के पास लकड़ी का डंडा मिला।
रुपये खत्म होने पर पुलिस को ही चाहा लूटना, धरे गए
रवि हत्याकांड के आरोपी पिछले चार दिनों से रोहतक पुलिस से छिपते हुए फिर रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए थे, इसलिए सभी ने मिलकर राहगीरों को लूटने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने सबसे पहले पुलिस जिप्सी को ही लूट के इरादे से रोक लिया। आरोपियों को पुलिस की जिप्सी होने का पता चला तो युवकों ने खिसकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। टीम इंचार्ज ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे गाड़ी की बत्ती बंद करके वहां तक पहुंचे थे।
---
चरखी दादरी पुलिस से जानकारी मिली है कि शुक्रवार रात मालकोष-बामला रोड स्थित नहर पुल से छह युवकों को हथियारों समेत लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में जिले में गढ़ी बोहर निवासी रवि की हत्या में शामिल होने की बात कुबूल की है। आरोपियों पर पहले भी हत्या प्रयास सहित 10 से ज्यादा मामले रोहतक में दर्ज है।
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, थाना एस्टेट थाना प्रभारी, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें