09...संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित भाजपा नेता अरविंद कोहल
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि गुरुग्राम से भाजपा नेता अरविंद कोहली ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे भी गूंजे। इसके बाद कीर्तन और साध्वी मानेश्वरी देवी के प्रवचन हुए। इस मौके पर हनुमान को 31 किलो का लड्डू और 56 भाेग लगाया गया। जिसमें इमरती, चुरमा, गाजर का हलवा, मोतीचूर व गुड के लड्डू, आनार, पेठा आदि थे। एडवोकेट पीएन कथूरिया ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। साध्वी मानेश्वरी देवी ने बताया कि हनुमान महोत्सव वर्ष में दो बार मनाया जाता है। प्रथम हनुमान जन्मोत्सव चैत्र की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दूसरा दीपावली से पूर्व जिसे कार्तिक चौदस का नाम देते हैं।