संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाज मंडी में शनिवार को भी बाजरे की सरकारी खरीद हुई। तीनों मंडियों में अबतक 5.56 लाख क्विंटल हुई बाजरे की आवक हुई है जिसमें 4 लाख 64 हजार 979 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है।
अनाज मंडी के बाहर रोड पर सुबह से ही बाजरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लगी रही। बाजरा बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे थे जिससे अनाज मंडी में पूरे दिन जाम लगा रहा। अनाज मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने के लिए किसानों की कतार लगी रही। अनाज मंडी में बनी जाम की स्थिति को लेकर आढ़तियों व किसानों ने शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद करने की मांग भी की।
बाजरे की खरीद एमएसपी पर 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। रेवाड़ी व बावल मंडी में वेयर हाउस बाजरा खरीद कर रहा है जबकि कोसली में हैफेड की ओर से खरीद की जा रही है। अभी तक तीनों मंडियों में 5 लाख 56 हजार 696 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इनमें से 4 लाख 64 हजार 979 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। बाजरे के खरीद मूल्य को लेकर किसान उत्साहित होकर मंडी में बाजरे की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं।
मंडियों में बाजरे की आवक
रेवाड़ी मंडी शनिवार अभी तक (क्विंटल में)
गेट पास : 889- -9739
आवक: 21260- -231496
खरीद: 20000- -236127
उठान: 1 लाख 10 हजार क्विंटल
-
बावल मंडी शनिवार-अभी तक (क्विंटल में)
गेट पास: 273- -2473
आवक: 7500- -82200
खरीद: 7226- 78852
उठान: 47000 क्विंटल
-
कोसली मंडी- शनिवार -अभी तक (क्विंटल में)
गेट पास: 1000- -9944
आवक: 25 हजार- 2.43 लाख क्विंटल
खरीद: 23 हजार 1.50 लाख क्विंटल
उठान: 80000 क्विंटल का उठान हुआ अभी तक।