फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 543 विद्यार्थियों ने पास की बुनियाद परीक्षा

Sat, 18 Jan 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें रोहतक जिले के 1418 विद्यार्थियों में 543 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इसमें 301 लड़कियां व 242 लड़के शमिल हैं। पूरे प्रदेश के 62180 में 21138 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। इस परीक्षा में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, वे विद्यार्थी 28 जनवरी को होने वाली जिलास्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने बताया कि मिशन बुनियाद लेवल एक की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। उन्होंने बताया कि जिले के 1418 विद्यार्थियों में 543 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हुए हैं, वे जिलास्तरीय परीक्षा में भाग लेंगे। जिलास्तरीय परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिलास्तरीय बुनियाद परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी 11 फरवरी को होने वाली राज्यस्तरीय परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसका परिणाम 20 मार्च को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें