रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से 3 मई को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-16(1) लागू की है। परीक्षा केंद्रों के ओवरऑल इंचार्ज, सेक्टर अधिकारी एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिले में इस परीक्षा के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं व 5307 परीक्षार्थी 3 मई को दोपहर बाद 2 से 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में परीक्षा में भाग लेंगे। 8 परीक्षा केंद्रों के लिए रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। 7 परीक्षा केंद्रों के लिए रोहतक सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। संवाद