फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 52 नए संक्रमित मिले, चार ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना के 52 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 243 ने कोरोना से जंग जीत ली है और चार मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की कुल संख्या 505 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25478 पहुंच गई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमण फैलने का स्तर 5.85 प्रतिशत चल रहा है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 977 रह गई है। इसमें से 140 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं और 837 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले से 1093 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिले का रिकवरी रेट 94.18 प्रतिशत पहुंच गया है और अभी तक 23966 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
209925 का हो चुका टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में अब तक 209925 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि रविवार को 616 को पहली व 122 को कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में 566 बेड और 118 मरीज भर्ती
पीजीआईएमएस में कोरोना मरीजों के लिए 566 बेड आरक्षित हैं। यहां पर 118 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 26 मरीज ऑक्सीजन पर, 40 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर व 35 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें