फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और ट्रांसपोर्टर के भिड़ने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की नई अनाज मंडी के व्यापारियों को हवालात में डालने का मामला एसपी के दरबार में जा पहुंचा है। शनिवार को व्यापारियों ने खुद एसपी के व्हाट्सएप नंबर पर हवालात में डाले गए व्यापारी की फोटो उपलब्ध करा दी है। साथ ही जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही मंडी में व्यापारियों के घरों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शहर की नई अनाज मंडी के रहने वाले व्यापारी प्रदीप गोयल ने ट्रांसपोर्टर पर अभद्रता और स्कूटी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। आरोप था कि शिकायत करने बाद उनके पक्ष के तीन व्यापारियों को पुलिस ने हवालात में डाल दिया था। तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया था। इस बात का पता चलने पर व्यापारियों ने मंडी का गेट बंद कर हंगामा किया था। बाद में अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया गया था। हालांकि सदर थाना पुलिस ने व्यापारियों को हवालात में डालने की बात से इनकार किया था। पीड़ित व्यापारी प्रदीप ने ही खुद सदर थाने की हवालात में बंद व्यापारियों के फोटो एसपी को भेजे हैं। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें