फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के लॉकर से 38 तोले सोना गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लाइनपार स्थित प्रेमनगर में एक बैंक के लॉकर से 38 तोले सोना गायब होने का मामला सामने आया है। प्रेमनगर के रहने वाले कश्मीरी लाल ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कश्मीरी लाल ने बताया कि 38 तोले सोने के साथ उन्होंने बैंक के लॉकर के एक एफडी भी रखी थी। लाइनपार पीएनबी में उनका खाता है और उन्होंने बैंक में लॉकर लिया हुआ था। कश्मीरी लाल ने बताया कि घर के सारे सोने के जेवर उस लॉकर में रखे थे। बीती 21 तारीख को बैंक से एक महिला कर्मचारी ने फोन किया था कि उनका लॉकर संदिग्ध लग रहा है, इसलिए वह आकर चैक कर लें। जब वह बैंक में लॉकर देखने पहुंचे तो लॉकर में रखा 38 तोले सोना गायब था। उन्होंने बताया कि लॉकर की दो चाबियां होती हैं, जिसमें से एक चाबी उनके पास होती है और दूसरी बैंक के पास। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उधर, बैंक प्रबंधन ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें