फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून धमामा माईसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला की पाठक हरमिंदर कौर और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें पता चला कि अमर उजाला मानसून धमाका-2018 में उन्होंने प्रथम पुरस्कार कार जीती हैं। परमिंदर कौर ने बताया कि जब फोन आया तो उन्हें विश्वास ही नहीं है, थोड़ी देर बार अमर उजाला कार्यालय कॉल किया, तब उन्होंने फिर कार जीतने की जानकारी दी, तब विश्वास हुआ। हरमिंदर कौर की बेटी ने बताया कि कभी सोचा ही नहीं था कि कार इनाम में कार मिल जाएगी।
विज्ञापन

हरमिंदर के पति राजिंदर सिंह का प्रिंटिंग का काम है। घर में सास-ससुर और भरापूरा परिवार है। पूरा परिवार बहुत खुशी है। परिवार ने हरमिंदर का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई। इनके अलावा माइक्रोवेव ओवन कृष्ण नगर निवासी दिनेश कुमार, काहनी गांव निवासी सीमा और खेड़ी साध निवासी रामनिवास ने जीता। सभी ने इनाम जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की। अमर उजाला कार्यालय में मुख्य अतिथि बीएसएनएल के महाप्रबंधक सुरेश कुमार व एजीएम मुकेश कोचर, बिजली निगम के एसई एसके बंसल, डाक अधीक्षक डीवी सैनी, एमडीयू के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डा. देवेंद्र सिंह ढुल, समाज सेवी हेमंत बख्शी, रोहतक होटल एसोसिएशन के प्रधान अशोक भांमरी और अमर उजाला न्यूजपेपर एजेंट सुमित कौशल ने ड्रा निकाले। सभी विजेताओं ने खुशी जाहिर की और धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें