फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक, राजू ने संभाली गिरोह की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। भले ही लारेंस बिश्नोई गैंग की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया हो मगर अब गिरोह के फरार चल रहे पचास हजार के इनामी राजू और दीपक ने गिरोह की कमान संभाल ली है। पुलिस को इस संबंध में अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान में लारेंस बिश्नोई गिरोह की कमान संभाल रहे एक लाख के इनामी अंकित भादू को जीरकपुर की पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि मुठभेड़ में लारेंस बिश्नोई गिरोह के दो बदमाशों गुरमिंदर सिंह और जर्मन सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया था।
विज्ञापन

लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के पकड़े जाने के बाद भले ही गैंग कमजोर हो गया, मगर हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी भी इसकी जड़े मजबूत हैं। अंकित भादू ही हरदीप, दीपक के साथ गैंग की कमान संभाल रहा था। गिरोह के लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, मोनू कुमार और कर्ण सहित दस बदमाश विभिन्न प्रदेशों की अलग-अलग जेल में बंद हैं।
सूत्रों के अनुसार गिरोह के पचास हजार का इनामी राजू और दीपक ने गिरोह की कमान संभाल ली है। दोनों हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा का कहना है कि गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नीरज बवाना गैंग से मिलाया हाथ
रोहतक के कारौर के अनिल छिप्पी, लारेंस बिश्नोई गैंग का पहले से ही गठजोड़ चल रहा है। कारौर के पूर्व सरपंच के भाई आनंद पहलवान हत्याकांड में छिपी गैंग का लारेंस गैंग के संपत नेहरा ने भी साथ दिया था। सूत्रों के अनुसार भादू के एनकाउंटर के बाद अब दिल्ली के नीरज बवाना गैंग से लारेंश बिश्नोई, अनिल छिप्पी गैंग ने हाथ मिला लिया है।












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें