रोहतक। साल 2018 के अंतिम दिनों में सुबह व रात को पड़ रहा पाला और दिन में कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को दिन की धूप में भी लोगों को बर्फीली हवाआें से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री तक ही पहुंच पाया।सर्दी का असर सुबह-रात के अलावा दिन में व सायं को भी बाजारों में देखने को मिल सकता है। पार्क में सुबह-सायं सैर करने वालाें की संख्या में जहां कमी आई है, वहीं बाजार भी देर सायं होते ही सुने पड़ जाते हैं।