फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 जनवरी से पहले हर घर में होगा एलपीजी गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में 26 जनवरी से पहले हर घर में एलपीजी कनेक्शन पहुंच जाएगा। अब तक 40 हजार घरों में निशुल्क गैस सिलिंडर पहुंचाया जा चुका है। जिला प्रशासन की ओर से लक्ष्य रखा गया है कि बीपीएल और एएवाई कार्ड धारक बचे हुए परिवारोें को भी गणतंत्र दिवस तक गैस की सुविधा पहुंचा देनी है।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना को हरियाणा में राज्य सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर लागू किया है और इस दिशा में सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसके तहत जिले में गरीब परिवार की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के सतत प्रयासों से प्रदेश को कैरोसीन मुक्त बनाने की योजना को प्रभावी एवं कारगर ढंग से लागू करते हुए राज्य को कैरोसीन मुक्त बनाया गया है। प्रधानमंत्री उज्जवला, करोसीन मुक्त एवं ओपीएच खाकी कार्डधारक योजना के तहत 40824 बीपीएल एवं एएवाई परिवारों को शामिल किया गया है। जिनमें से 40 हजार परिवारों को योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि बाकी बचे कार्ड धारक परिवारों को आगामी 26 जनवरी से पहले गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें