महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
कालांवाली। क्षेत्र के गांव रोहण में मंगलवार को मानसिक परेशानी के चलते एक महिला ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे देर सांय उपचार के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बारे मेंपुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव रोहण निवासी करीब 30 वर्षीय सुखप्रीत कौर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी परेशानी के चलते उसने किसी जहरीले पदार्थ का गलती से सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि मानसिक परेशानी के चलते महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ ले लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के बयानों के पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।