फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

citu

विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर-किसान संघर्ष रैली में शामिल होने जाएंगे हजारों सैकड़ों
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दिल्ली में पांच सितंबर को होने वाली मजदूर-किसान संघर्ष रैली में जिले से हजारों भवन निर्माण कामगार, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ठेका श्रमिक, ग्रामीण सफाई कर्मचारी व ग्रामीण चौकीदार भाग लेंगे। यह बात सीटू के प्रधान सतबीर पाक्समा ने रैली की तैयारी के बाबत हुई बैठक में कही।
विज्ञापन

बैठक में सीटू नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की गोद में खेल रही है और मजदूरों, कर्मचारियों व किसानों का शोषण हो रहा है। स्वास्थ्य के ढांचे को निजी हाथों में दिया जा रहा है। सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, दो करोड नए रोजगार देने, स्कीम वर्कर्स को पक्का करने व न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इसे अमल में नहीं लाया गया है। सीटू के सचिव प्रकाशचन्द्र, कमलेश लाहली, सह सचिव कामरेड विनोद भवन निर्माण कामगार यूनियन के सतपाल, संजीव सिह व सत्यनारायण, आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान अनीता भाली, मिड डे मील की सचिव रीना, ठेका कर्मचारी यूनियन के पारस ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें