फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 228 केंद्रों पर 16 हजार विद्यार्थियों ने दी सक्षम परीक्षा
-तीसरी, पांचवी व सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ली गई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला भर के 228 स्कूलों में मंगलवार को सक्षम परीक्षा का आयोजन किया गया, जहां करीब 16 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। ये स्कूल सामान्य दिनों की अपेक्षा एक घंटा पहले सुबह साढ़े 8 बजे लगाए गए जबकि विद्यार्थी साढ़े 9 बजे ही पहुंचे। तीसरी , पांचवी व सातवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों की हिंदी व मैथ की परीक्षा ली गई। डेढ़-डेढ़ घंटे की यह परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे शुरू की जाएगी जबकि दोनों परीक्षाओं में एक घंटे का गैप दिया गया। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से व्याप्क तैयारियां की गई थी। जहां प्रश्नपत्र एक दिन पहले पहुंच गए तो वहीं परीक्षा नकल रहित व सफल आयोजन के लिए हर परीक्षा केंद्र पर अधिकारी तैनात रहे। जिला के सभी ब्लॉक में इस परीक्षा का आयोजन किया गया। इससे पहले अभी तक कोई भी ब्लॉक सक्षम नहीं हो पाया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पांच में से अधिकतर ब्लॉक सक्षम हो जाएंगे। इसके लिए जिला उपायुक्त् से लेकर अन्य अधिकारियों ने भी पिछले करीब डेढ़ माह से जमकर पसीना बहाया गया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भटटी का कहना है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारी की गई थी। परीक्षा पूरी तरह से नकल रहित कराई गई, जिसके लिए जहां हर केंद्र पर अधिकारी तैनात रहे तो वहीं कड़ी निगरानी भी की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें