फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेजों में प्रवेश के लिए आज और कल जांचे जाएंगे दस्तावेज, 80 प्रतिशत से ऊपर जाएगी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज और कल जांचे जाएंगे दस्तावेज, 80 प्रतिशत से ऊपर जाएगी मेरिट सूची
विज्ञापन

- पहली प्रोविजनल सूची में शामिल किए गए थे सीटों से दो गुना विद्यार्थी, दूसरी सूची में आधी सीटों के लिए भी पूरी सीटों के हिसाब से आए नाम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कॉलेजों में दाखिले को लेकर दूसरी प्रोविजनल सूची जारी होने के बाद नौ व दस जुलाई को उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। इस दौरान कमेटी के सामने हाजिर होकर दस्तावेज जांच कराने वाले का ही नाम 12 जुलाई को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूची में शामिल होगा। इसके आधार पर ही विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। दूसरी प्रोविजनल सूची में पहली सूची से अधिक विद्यार्थियों के होने के चलते दस्तावेजों की जांच में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत कॉलेजों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। अब शेष 50 प्रतिशत के लिए सोमवार को दूसरी प्रोविजनल सूची जारी होगी। इसके तहत विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करानी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची जारी होगी। यह सूची भी पहली सूची की तरह 80 प्रतिशत तक जा सकती है। ऐसे में कम अंक वाले विद्यार्थियों को उनकी पहली च्वाइस शहर के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलना मुश्किल है। मेरिट सूची हाई जाने से दाखिले का मुकाबला टफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें