जसिया में जाट महासम्मेलन : पानीपत रोड रहेगा बंद
- वाया खरखौदा और लाखनमाजरा से निकाले जाएंगे वाहन
42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात
20 जगह शहर के चारों ओर लगाए जाएंगे नाके
2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान
- एसपी ने पुलिस लाइन में बैठक लेकर पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- मकडौली व मदीना टोल पर भी अलग से पुलिस फोर्स रहेगा तैनात
- रोहतक पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं हो सकेगा बड़े वाहनों का प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आज जसिया में होने वाले जाट महासम्मेलन को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। जाट महासम्मेलन के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। 20 नाके लगाए गए हैं। रोहतक-पानीपत हाईवे को बंद कर रूट डायवर्ट किया गया है। दो हजार से अधिक पुलिसकर्मी जहां ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। वहीं रिजर्व में भी पुलिस को रखा गया है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। एसपी ने पुलिस लाइन में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस लाइन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस का पहला कार्य कानून व्यवस्था को कायम रखना है। सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी है। पुलिसकर्मियों को संयम से ड्यूटी करने की भी सलाह दी। एसपी ने बताया कि सम्मेलन को देखते हुए रोहतक में आने वाले कस्बों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। शहर के अंदर आने वाले मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई है सम्मेलन में भाग लेने जाने वाले लोगों को शहर के अंदर प्रवेश करने नही दिया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने वाले लोग रोहतक शहर के आउटर बाईपास से होते हुए जसिया पहुंचेंगे। पुलिस ने रूट डायवर्ट के लिए विशेष तौर पर नाकाबंदी की है ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे। शहर की सुरक्षा को तीन जोन मे बाटा गया है। प्रत्येक जोन मे एक उप पुलिस अधीक्षक स्तर का पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।
अफवाहों पर ध्यान न दें
एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दे। सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक, टविट्र आदि पर कोई भी भड़काऊ सामग्री न डाले। किसी भी तरह की सूचना पुलिस के कंट्रोल रुम नंबर 100, 01262-228113 और 9996464100 पर दे। कहा कि यदि किसी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
--
यहां रहेगा रुट डायवर्ट
एसपी के अनुसार सम्मेलन को देखते हुए रोहतक पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा
बसों को भी इस मार्ग पर जाने की अनुमति नही दी जाएगी। अन्य छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुला रहेगा। भारी वाहन रोहतक से खरखौदा या रोहतक से लाखनमाजरा होते हुए गोहाना, पानीपत जा सकते है।
बैठक के दौरान यह रहे मौजूद
डीएसपी महम विरेन्द्र सिंह, नारायण चंद, डीएसपी रोहताश, डीएसपी रमेश कुमार, डीएसपी डॉ. रविन्द्र, डीएसपी गजेन्द्र सिंह, डीएसपी ताहिर हुसैन, डीएसपी पृथी सिंह व अन्य पुलिसकर्मी।
मधुबन पुलिस और कमांडो भी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
एसपी ने बताया कि जाट महासम्मेलन को लेकर आज पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहेगी। सभी बीस नाको पर अलग से भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मकड़ौली व मदीना टोल पर तीन डीएसपी के अलावा अलग से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसके अलावा रोहतक की आठ कंपनी पुलिस रहेगी। इसके अलावा मधुबन से आए 600 पुलिसकर्मी, एक प्लाटून कमांडो विभिन्न नाकों पर तैनात रहेंगे। एसपी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात
जाट महासम्मेलन के मद्देनजर जिला में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 42 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, एसडीएम महम दलबीर फौगाट, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र कुमार, चीनी मिल रोहतक के एमडी प्रदीप अहलावत, डीआरओ रोहतक ब्रह्मप्रकाश, डीडीपीओ अरविंद मलिक, यमुना जल सेवाएं के एसई संजीव राठी, काडा के एसई एसपीएस दलाल व विजिलेंस रोहतक के एसई सुनील हुड्डा, तहसीलदार रोहतक गुलाब सिंह, तहसीलदार सांपला सुभाष चंद्र, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, पीडब्लयूडी बीएंडआर के एसडीओ विजय दलाल, नायब तहसीलदार पवन कुमार, बीडीपीओ राजपाल सिंह, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, एसई बिजली निगम एसके बंसल, एसईपीडब्लूडी बीएंडआर बलराज सिंह, एक्सईएन जेएलएन अरुण मुंझाल, एक्सईएन एचएसएएमबी राजेंद्र शर्मा, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल संजीव जोहर, एक्सईएन सांपला जल सेवा अनिल सबरवाल, डीके आहुजा, अशोक बंसल, रामनिवास, विनय कुमार, एचएस सांगवान, केके धनखड़, कुलदीप कादयान, अशोक कुमार, बीएस हुड्डा, रोहताश सिंह, ओपी राणा, नवीन देशवाल, उदयभान सांगवान, सुशील गर्ग, वीरेंद्र सांगवान, मनदीप गुलिया, शमशेर मलिक, अजय कुमार, दलबीर सिंह व गायत्री अहलावत शामिल है।
पूरी कार्रवाई की होगी वीडियो : एसपी
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अपने विवेक व सूझबूझ के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि जब जानमाल की सुरक्षा का मामला सामने आ जाता है तो उस स्थिति में कार्रवाई करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर नाके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व शस्त्रधारी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जानमाल की हानि को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा। स्थिति पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद
मीटिंग में एसीयूटी विशाल मीणा, सीटीएम महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीएम महम दलबीर फौगाट, चीनी मिल के एमडी प्रदीप अहलावत, हुडा की ईओ गायत्री अहलावत, ट्रेनी आईपीएस अधिकारी मकसूद अहमद, डीएसपी नारायण चंद, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, गजेंद्र सिंह, रोहताश सिंह, डाक्टर रविंद्र, सतबीर सिंह, राम सिंह, कृष्ण कुमार, पृथ्वी सिंह व ताहिर हुसैन तथा डीआरओ ब्रह्मप्रकाश, डीएफएससी सुरेंद्र सैनी, तहसीलदार गुलाब सिंह, डीडीए रोहताश सिंह व एसई बिजली निगम एसके बंसल भी मौजूद रहे।
दिल्ली रोड, झज्जर बाईपास सहित 20 जगह नाके
पुलिस की तरफ से जाट महा सम्मेलन कोे देखते हुए 20 जगह नाके लगाए जाएंगे। होटल मैनेजमेंट संस्थान दिल्ली रोड के समीप, जेएलएन नहर सोनीपत रोड, सेक्टर एक देवीलाल पार्क, महेंद्रा मॉडल स्कूल सोनीपत रोड, लाढ़ौत चौक नजदीक राजीव गांधी खेल स्टेडियम, झज्जर बाईपास, आईडीसी मोड़ भिवानी रोड, कच्चा चमारिया रोड नजदीक टाटा मोटर एजेंसी, कच्चा चमारिया रोड आउटर बाईपास, जींद बाईपास चौक, गोहाना बाईपास नजदीक कुंडू फार्म, नया बस स्टैंड, दिल्ली बाईपास चौक, वीटा मिल्क प्लांट के समीप, सुखपुरा चौक, हिसार बाईपास चौक, ड्रेन नंबर आठ हिसार रोड, पुरानी चीनी मिल के पीछे जींद रोड, आउटर सुनारिया बाईपास चौक व पहरावर मोड़ नजदीक आरओबी शामिल है।