फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट के पिता का इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पांच सैन्य ठिकानों पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश
विज्ञापन


- देश भर में फैले आईएसआई के जासूसी नेटवर्क को खुफिया एजेंसियों ने तोड़ा
- गौरव के इनपुट के बाद होनी थी हिसार, अंबाला, भोपाल और सिकंदराबाद कैंट की रैकी

शनि शर्मा
रोहतक।

पाकिस्तानी की खुफिया एजेंसी आईएसआई देश के पांच महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा है। इनमें हरियाणा के हिसार और अंबाला भी शामिल हैं। तीन अन्य में भोपाल, सिकंदराबाद और मेरठ भी निशाने पर हैं। यह खुलासा खुफिया एजेंसियों द्वारा पंजाब और हरियाणा में क्रेक किये गये आईएसआई के खुफिया नेटवर्क से हुआ है।
हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने रोहतक से सैन्यकर्मी के बेटे गौरव शर्मा और पंजाब के अमृतसर से रवि को गिरफ्तार किया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार इनके माध्यम से देश के कुछ सैन्य ठिकानों से जुड़ी गोपनीय और महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई ने जुटा ली हैं। इसी इनपुट के आधार पर अब आईएसआई की तैयारी उक्त पांच सैन्य ठिकानों में अपने एजेंट भेजने की थी। पहले एजेंट के माध्यम से संवदेनशील जानकारियां जुटाई जातीं, फिर उन्हें आतंकी संगठनों को देकर हमला करवाया जाता।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रडार पर सैक्स चैटर
पुलिस के अनुसार आईएसआई ने देश के युवाओं को फंसाने के लिए एक खास हनीट्रेप बनाया है। पहले ऐसे युवकों की पहचान की जाती है जिनके माध्यम से सैन्य जानकारियां मिल सकती हैं। फिर उनसे आईएसआई की महिला एजेंट सोशल नेटवर्क के जरिये सेक्स चैट करती है। फिर पैसे का लालच देकर उनसे सैन्य ठिकानों की जानकारियां मांगी जाती हैं। एक ही महिला एजेंट सोशल मीडिया पर कई आईडी बनाकर बात करती है। अब भारतीय खुफिया एजेंसियां भी देश के ऐसे सेक्स चैटर्स पर अपनी नजर रखे हुए है जो पाकिस्तान और अरब देशों से जुड़ी आईडी के साथ इस तरह की चैट कर रहे हैं।
विज्ञापन


आईएसआई के निशाने पर हिंदु युवक
आईएसआई ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब धर्म की जगह पैसे और ब्लैकमेलिंग को नया हथियार बनाया है। पहले आईएसआई मुस्लिम युवाओं को धर्म के नाम बरगलाकर इस्तेमाल करती थी। मगर अब हिंदु युवकों को हनीट्रेप में फंसाया जा रहा हैं।

































विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें