फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे कर्मचारियों के लिये जगह-जगह आयोजित किए जायेंगे मनोरंजन शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेलवे कर्मचारियों के लिये आयोजित करवाएगा मनोरंजन शिविर
विज्ञापन

सभी कर्मचारी कर सकेंगे भागीदारी, सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने के प्रति भी किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अब रेलवे कर्मचारियों की तमाम तरह की टेंशन को दूर करने के लिए जहां जगह जगह मनोरंजन शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं अधिकारी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन काम के कारण रेलवे कर्मचारी कई बार टेंशन में आ जाते हैं। कर्मचारियों की रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर उन्हें तरोताजा करने तथा ज्ञान देने के उद्देश्य से कर्मचारी कल्याण निधि द्वारा जगह जगह मनोरंजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कर्मचारियों के लिए कई तरह के हास्य व ज्ञानवर्धक नाटक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मनोरंजन शिविर के माध्यम से कर्मचारियों को सामाजिक कुरीतियों को उखाड़ फेंकने, कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरुक करने का भी आह्वान किया जाएगा। अगले माह से मनोरंजन शिविर रोहतक समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जायेंगे। इसके अलावा अधिकारी जगह जगह जाकर कर्मचारियों की समस्याओं को सुनेंगे। उनकी समस्या का मौके पर ही निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें