फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों पर फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार युवकों पर फायरिंग, केस दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के गांव मकड़ानी के समीप वीरवार देर रात स्कार्पियो सवार दो युवकों ने कार खड़ी कर लघु शंका के लिए जा रहे दो लोगों पर फायरिंग कर दी। दोनों ने खेतों की ओर दौड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़ित कार सवारों ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर मौके का निरीक्षण कर 315 बोर पिस्तौल के दो खोल भी बरामद किए। पुलिस ने फिलहाल फायरिंग व आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पीछे से आई 20 गाड़ी में अपनी स्कार्पियो गाड़ी से टक्कर भी मारी।
शहर के छोटी बाजारी क्षेत्र निवासी मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोठड़ा निवासी जयभगवान के साथ वीरवार को किसी काम से झाड़ली गया हुआ था। रात करीब साढ़े नौ बजे मकड़ाना के समीप वह अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर लघु शंका के लिए जा रहा था। इस दौरान मकड़ानी की तरफ से आई एक स्कोर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों पीड़ितों ने बताया कि अभी वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही स्कार्पियो सवारों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। मोहन ने बताया कि गोली से बचने के लिए वो खेतों की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने अपनी गाड़ी खोरड़ा की तरफ मोड़ ली और मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर सदर थाना प्रभारी रघवीर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को मौके से 315 बोर के दो खोल भी बरामद हुए। इसके बाद पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। इस संदर्भ में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हवाई फायरिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके से दो खोल भी बरामद किए हैं। इस संबंध में हमने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रघवीर सिंह, दादरी सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें