पार्किंग को लेकर वकील के भतीजे और सिपाही के बीच मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पार्किंग को लेकर किला रोड पर मंगलवार शाम को वकील के भतीजे और एक सिपाही के बीच मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया। हालांकि देर रात तक किसी भी तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
चमनपुरा निवासी एडवोकेट मनोज सैनी के भतीजे रविंद्र सैनी अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर किला रोड गये थे। यहां पर जब रविंद्र कार खड़ी करने लगे तो एक सिपाही आया। सिपाही ने कार खड़ा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में रविंद्र ने सिविल अस्पताल मेडिकल जांच करवाई।