कार रुकवाकर बारातियों को लाठी डंडों से पीटा
चरखी दादरी।
गांव लोहरवाड़ा के समीप कुछ लोगों ने बारातियों की गाड़ी रुकवाकर उन लोगों से मारपीट की। घायल कार चालक को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
सिविल अस्पताल में दाखिल गांव कांहड़ा निवासी कार चालक सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ कार से झज्जर जिले के गांव धौड़ में बारात में जा रहा था। इसी बीच दादरी-दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग पर स्थित गांव लोहरवाड़ा बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने उनकी कार को रुकवाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में कार चालक सुनील को चोटें आई। उसे दादरी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सदर पुलिस घटना की जांच कर रही है।