खेलों में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ायें युवा : सौरभ फरमाणा
- लाखनमाजरा में हुई नेशनल स्टाइल ओपन हैवीवेट कबड्डी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गांव लाखनमाजरा में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा नेशनल स्टाइल ओपन हैवीवेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी सौरभ फरमाणा ने कहा कि खेलों से युवाओं को जूझने की शक्ति की मिलती है। सरकार को चाहिए कि वो खेल प्रतियोगिताओं का बढ़-चढ़कर आयोजन करे ताकि हमारे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लगातार मौके मिलते रहें।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे खेलों में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ायें।
कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला भैंसवाल गांव व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम के बीच हुआ। जिसमें भैंसवाल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि मदवि दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीम को शील्ड तथा 51000 रुपये का नकद इनाम देकर समानित किया। वहीं द्वितीय स्थान पर रही मदवि की टीम को 31000 रुपये का नकद इनाम भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लेबर वेलफेयर हरियाणा के चेयरमैन रमेश बल्हारा, जिला पार्षद सतीश पहलवान, दलबीर काला, सरपंच फूला, गूगाहेड़ी के सरपंच सन्दीप, अनिल सरपंच, दलबीर राठी, जिला पार्षद हरजीत, दीपक चिड़ी, रिने राठी, निटा, निरंजन, जितेन्द्र, जयभगवान, रमेश पहलवान, पप्पू, सतबीर प्रधान, मीता, नवीन, राजकुमार, विकास, नरेश फौजी, नरेश, अजीत सहित हजारों की संया में ग्रामीण मौजूद रहे।