फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने पर बेटियों में आक्रोश, चंडीगढ़ तक पहुंची गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने पर बेटियों में आक्रोश, चंडीगढ़ तक पहुंची गूंज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सांपला के सर छोटूराम कन्या कॉलेज में लेक्चरर की कमी से परेशान छात्राओं के आंदोलन का मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया। चंडीगढ़ से दिन भर अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। वहीं जाम लगाने पर छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज करने पर अभिभावकों में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

दरअसल, सर छोटूराम कन्या कॉलेज में 1350 छात्राओं को पढ़ाने के लिए मात्र चार लेक्चरर हैं। शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं होने के कारण शुक्रवार को छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हाइवे पर जाम लगा दिया था। हालांकि उस समय तो आश्वासन देकर मामला शांत कर दिया गया, लेकिन बाद में अज्ञात छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। शनिवार को यह मामला चंडीगढ़ तक पहुंच गया। सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ में बैठे अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। इसके अलावा मुकदमा दर्ज होने को लेकर अभिभावकों आक्रोश है। नाम न छापने की शर्त पर अभिभावकों का कहना है कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देती है और दूसरी तरफ पढ़ाई के लिए मांग करने वाली छात्राओं पर मुकदमे दर्ज करा दिए गए। यह सरकार की मनमानी है।
विज्ञापन


वर्जन
इस मामले में अज्ञात छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज है। सोमवार को कॉलेज में जाकर इसकी जांच-पड़ताल की जाएगी।
- जगदीश चंद्र, कार्यवाहक एसएचओ सांपला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें