फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में छाए जिले के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
भारतीय जनता पार्टी की वीरवार को जींद में हुई प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में रेवाड़ी के भी कई मुुद्दे छाए रहे। इन पर संबंधित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों ने मरहम लगाने का प्रयास किया। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा प्रवास से पहले सरकार एवं संगठन किसी भी तरह की कोई उलझन नहीं चाहता। ऐसे में इनके समाधान के निर्देश दिए गए।
जींद में हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रेवाड़ी बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी एवं मल्टी स्पेशलिटी बिल्डिंग के हस्तांतरण के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जानकारी मुताबिक इस दौरान परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि नए बस स्टैंड के लिए 18 एकड़ जमीन हरियाणा सरकार ने ली थी, उस जमीन पर विवाद चल रहा था। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से उस विवादित जमीन का केस जीत लिया, अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। शीघ्र ही मामला सुलझ जाएगा। इसके बाद नए बस स्टैंड का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


चिकित्सकों के तबादलों का भी उठा मामला
करीब डेढ़ महीने पहले नागरिक अस्पताल से एक साथ 14 चिकित्सकों के स्थानांतरण का मामला भी इस मीटिंग में छाया। बताया गया कि अस्पताल से एक साथ 14 चिकित्सकों के स्थानांतरण से अस्पताल की व्यवस्था बिगड़ गई है। मरीज बेहाल हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं यहां बनी मल्टी स्पेशलिटी बिल्डिंग का भी हस्तांतरण के अभाव में कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगर यह हस्तांतरित हो जाए तो इसका उपयोग किया जा सके।

नहीं चाहते कोई व्यवधान
अगस्त माह के शुरुआती सप्ताह में होने वाले अमित शाह के तीन दिवसीय हरियाणा प्रवास को लेकर सरकार और संगठन किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं चाहता। शाह के दौरे से पूर्व हो रही इस बैठक में इन समस्या को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की त्रैमासिक मीटिंग थी। इसमें क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं से सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन इस बैठक को अमित शाह के दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


हमने मीटिंग में रेवाड़ी के बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल में एक साथ 14 डॉक्टरों के स्थानांतरण एवं मल्टी स्पेशलिटी बिल्डिंग के हस्तांतरण का मामला उठाया। इसमें संबंधित मंत्रियों ने शीघ्र ही इनके समाधान का आश्वासन दिया। यह पार्टी की त्रैमासिक मीटिंग थी। इसमें हमने हमारी समस्याएं रखी। - योगेंद्र पालीवाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें