फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फिर शुरू होगी सिटी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में फिर शुरू होगी सिटी बस सेवा
विज्ञापन


अमित कौशिक
रोहतक।
शहर में सिटी बस सेवा एक बार फिर शुरू होने वाली है। इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। रोहतक डिपो प्रबंधन ने विभाग को मिनी बस का प्रस्ताव भी भेजा दिया है। शहर की सड़कों पर बड़े आकार की बस के मुड़ने की समस्या से सबक लेेते हुए इस बार मिनी बसें चलाने की योजना है।
लोगों की सुविधाओं के लिए कुछ साल पहले सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। इसके लिए डिपो में चार बसें लगाईं गईं थीं। हालांकि कुछ ही समय चलने के बाद इन्हें बंद कर दिया गया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव जयकंवार दहिया ने बताया कि 2010-11 मेें रोहतक डिपो से चार बसें शहर के अंदर चलाने के लिए लगाई गई थी। सिटी बस की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली थी। इसका सबसे अधिक फायदा स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और पीजीआई जाने वाले लोगों को हुआ था। रोहतक डिपो के जीएम राहुल जैन ने बताया कि सिटी बस को बंद करने का मुख्य कारण सड़कों पर लगने वाला जाम था। लोगों की डिमांड पर इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए मिनी बस चलाने से संबंधित नोटिस विभाग को भेजा जा चुका है। प्रयास है कि जल्द से जल्द शहरवासियों को सिटी बस सेवा का लाभ मिले।
विज्ञापन


यह था सिटी बस का रूट
इसका रूट नया बस स्टैंड से शीला बाईपास, सेक्टर-1, 2, 3, दिल्ली बाईपास से एमडीयू होते हुए पीजीआईएमएस, सोनीपत स्टैंड से भिवानी स्टैंड होते हुए पुराने बस अड्डा तक था। इसके अलावा एक बस पूरा शहर क्रास करके सुनारिया जेल तक जाती थी।

पीजीआई जाने वाले लोगों को राहत
सिटी बस के चलने से पीजीआई जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों के अलावा पास के राज्यों से रोजाना सैकड़ों मरीज और तीमारदार रोहतक बस अड्डा पहुंचते हैं। सिटी बस के चलने से उन्हें वाजिब दाम पर पीजीआई भवन तक की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


जाम और ऑटो चालकों की मनमानी से मिलेगी निजात
शहर में बस चलने से ऑटो चालकों की मनमानी भी कम हो जाएगी। ऑटो चालक कई मौकों पर मनचाहा किराया तो वसूलते ही हैं। इसके अलावा उनका कोई भी निर्धारित स्टॉप नहीं होता। वह जगह-जगह सड़क पर सवारियां उतारने और चढ़ाने से भी बाज नहीं आते। इस वजह से सड़क हादसे होने का भी खतरा बना रहता है। बस के चलने से वह निर्धारित रूट पर एक समय से चलेगी और इस तरह की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें