बेटी की शादी के लिए शापिंग करने आई महिला के पर्स से निकाले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। ऑटो में सवार एक महिला के पर्स से 20 हजार रुपये चोरी हो गये। महिला ने साथ में बैठी दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। इस संबंध में सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर के गांव डीघल निवासी माया देवी वह अपनी बेटी निशा के साथ शादी का सामान खरीदने किला रोड पर आये थी। तभी निशा क ीतबीयत खराब हो गई। इस पर वह वापस जाने के लिए किला रोड से ऑटो में बैठ गये। ऑटो में पहले से ही दो महिला बैठी थीं। माया ने ऑटो वाले को डेयरी मोहल्ला में जाने की बात कही। इस पर पुराने बस स्टैंड पर दोनों महिलाएं ऑटो से उतर गईं। चालक डेयरी मोहल्ले की तरफ चल पड़ा। कुछ ही देर में निशा की ज्यादा तबियत खराब हो गई। इस पर माया ने चालक से गोहाना अड्डा स्थित एक डॉक्टर के पास जाने के लिए बोला। यहां पर आने के बाद जब महिला ने किराया देने के लिए बैग खोला तो इसमें रखे छोटे पर्स की चेन खुली थी। पर्स से 20 हजार रुपये चोरी हो गये थे। माया का आरोप है कि ऑटो से उतरने वाले दोनों महिलाओं ने ही उसके रुपये चोरी किये हैं। बाद में पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।