फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तापमान आठ डिग्री गिरा, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंदाबांदी से तापमान आठ डिग्री गिरा, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दोपहर तीन बजे तक लोगों को गर्मी ने परेशान किया तो शाम को हुई बूंदाबांदी राहत लाई। बरसात के बाद तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट देखी गई। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गर्मी बाजार में वीरानी छाई थी और संडे जैसा माहौल लग रहा था। गर्म हवाएं चल रही थी तो धूप में लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया था। शाम पांच बजे अचानक मौसम बदला और अंधड़ शुरू हो गया। आसमान में काली घटाएं छा गई और करीब छह बजे बूंदाबंादी शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हलकी बूंदाबांदी के बाद मौसम बिल्कुल बदल गया और दो से तीन घंटे में ही तापमान 42 डिग्री से गिरकर 34 डिग्री पर पहुंच गया। इस मौसम में बारिश फसलों के लिए भी बेहतर बताई जा रही है। खासकर कपास की फसल के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें