फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साढ़े 500 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, क्लर्क-पटवारी तो कोई बना वर्दीधारी

विज्ञापन
फोटो 01 रोहतक:: युवाओं की नियु​क्ति पर लड्डू बांटकर खुशी जताते गांव मोखरावासी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक/महम/सांपला/कलानौर। नायब सरकार ने जिले के साढ़े पांच के करीब युवाओं को सी व डी ग्रुप की नौकरी दी है। कोई क्लर्क व पटवारी बना तो कोई वर्दीधारी बन गया है। महम से कांग्रेस विधायक के गांव मदीना में ही 20 के करीब युवाओं की नौकरी लगी है। महम शहर, मोखरा, निंदाना, सांपला, इस्माईला, ककराना से लेकर टिटौली व चिड़ी तक जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक के गांव में लगी 20 युवकों की नौकरी
मदीना गांव की सरपंच अनीषा के पति संदीप दांगी ने बताया कि मदीना गांव में लगभग 20 से अधिक युवाओं का चयन हुआ है। इनमें पटवारी, क्लर्क, पुलिस, ग्राम सचिव व जेई शामिल हैं। सैमाण के संदीप रोहिला ने बताया कि उसका चयन ग्राम सचिव के तौर पर हुआ है। उनके गांव सैमाण गांव में 20 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि भैणी सुरजन के तीन युवाओं का चयन हुआ है तथा बहलबा के 24 युवाओं को चयन हुआ है। इनमें अधिकतर नहरी पटवारी, राजस्व पटवारी, ग्राम सचिव, हरियाणा पुलिस में सिपाही व क्लर्क के पदों पर चयनित हुए हैं।
मोखरा निवासी हरेंद्र मोखरा ने बताया कि उनके गांव में बीस से अधिक युवाओं का विभिन्न्र भर्तियों में चयन हुआ है। अभी तक पूरे गांव का डाटा पता नहीं चल सका है। इससे अधिक युवा भी चयनित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने जलेबी बांट खुशी जाहिर की। महम भाजपा नेता वेद प्रकाश धवन ने कहा कि महम शहर में 35 से अधिक युवाओं का चयन हुआ है। महम मंडल अध्यक्ष एवं वार्ड 14 के पार्षद विकास श्योराण ने बताया कि हलके के लगभग 200 युवाओं का चयन किया है। इन सभी युवाओं को भाजपा कार्यालय में शनिवार को सम्मानित किया जाएगा। किशनगढ़ के नत्थूराम ने बताया कि गांव के 6 युवाओं का चयन हुआ है। उनकी पत्नी अंजू रानी का चयन राजस्व पटवारी के लिए हुआ है। वहीं, केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव निंदाना से करीब 10 युवकों को नौकरी लगी है। गांव की एक युवती हरियाणा पुलिस में लगी है।
विज्ञापन




कलानौर खंड में 135 युवाओं की लगी नौकरी, अकेले ककराना में 7 चयनित
खंड में करीब 135 युवाओं की गुप सी व डी में नौकरी लगी हैं। अकेले ककराना गांव में सात युवाओं ने सरकारी नौकरी हासिल की है। इसमें शिक्षक तक बने हैं। गांव के शिक्षक एवं समाजसेवी रामबीर ककराना ने बताया कि शामू शर्मा ने सरकारी प्राध्यापक की नौकरी हासिल की । हेमन्त शर्मा व मोहित शर्मा पुलिस में लगे हैं। गांव के बिजली कर्मचारी विनोद की बेटी नीरज शर्मा ने हरियाणा पुलिस में लगकर अपने दादा -दादी का सपना पूरा किया। रोहतक शहर के उपमंडल अधिकारी के रीडर देवेन्द्र भारद्वाज का बेटा योगेश शर्मा पटवारी लगा है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में कार्यरत क्लर्क राजेन्द्र शर्मा का बेटा नितेश शर्मा ने ग्राम सचिव की नौकरी हासिल की है। गांव के युवक मनीष रंगा का ग्राम सचिव के लिए चयन हुआ। रामबीर ककराना ने बताया कि जल्द ही इन सभी प्रतिभाशाली युवाओं को गांव की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

इस्माईला में 15 तो सांपला में 10 को मिली नौकरी
सांपला खंड में 200 के करीब युवाओं को नौकरी मिली है। अकेले इस्माईला गांव में 15 से ज्यादा युवाओं को ग्राम सचिव, क्लर्क, पटवारी व पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिली। जबकि सांपला में 10 के करीब युवक चयनित हुए हैं। गांव कसरेंहटी में तीन युवकों का सरकारी नौकरी के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव चिड़ी, टिटौली व दूसरे गांवों में भी नौकरी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें