फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय एनसीसी कैंप में 500 कैडेट करेंगे प्रशिक्षण प्राप्त

Wed, 22 Apr 2026 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34-रोहतक के आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर आयोजित राज्
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में 2 हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी रोहतक की ओर सोमवार को 10 दिवसीय राज्यस्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कैंप में बटालियन के अंतर्गत सभी वरिष्ठ शैक्षणिक संस्थानों के 500 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

शिविर के प्रथम दिवस पर कैडेटों के सुरक्षित आवास एवं प्रशिक्षण के लिए नामांकित कैडेटों के दस्तावेजों की उचित जांच की गई। सभी कैडेटों को सैन्य विषयों का प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास संबंधित ज्ञान एवं एसएसबी कैप्सूल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. सुमित शर्मा ने डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर रश्मि रॉय चौधरी सहित शिविर का दौरा किया एवं सभी इंतजाम की सराहना करते हुए सुरक्षा पर अधिक बल दिया।
विज्ञापन

इनके कैडेट हैं शामिल
राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय रोहतक, महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, जाट महाविद्यालय रोहतक, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, राजीव गांधी कन्या महाविद्यालय भिवानी, आदर्श महिला महा विद्यालय भिवानी, एपीजे चरखी दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें