02 आंवल के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों का स्वागत करतीं खंड शिक्षा अधिकारी स
रोहतक। कलानौर ब्लॉक के आंवल राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय लाइफ स्किल डेवलपमेंट शिविर का शनिवार को समापन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था, बच्चों के कार्यों व विद्यालय मुखिया गायत्री देवी के कार्य को सराहा। शिविर में 50 विद्यार्थियों को पारितोषिक दिए व वक्ताओं को को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। गायत्री देवी ने बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कौशल विकास के लिए प्रेरित किया व स्वच्छता का योगदान समझाया। इस अवसर पर सुनीता, अनिता, अंजली, वजीर सिंह लाल, रमेश कुमार, सुभाष सोलंकी, कश्मीर सिंह, सोनिया, डॉ. सोमबीर आदि उपस्थित रहे।