फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार-जींद पैसेंजर 27 मार्च को रहेगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर रेलवे की ओर से शकूरबस्ती-बठिंडा रेलमार्ग के धमतान साहिब व टोहाना स्टेशन के बीच 27 मार्च को आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इस कारण ब्लॉक होने से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि हिसार-जींद पैसेंजर 27 मार्च को रद्द रहेगी जबकि नई दिल्ली-हिसार पैसेंजर को 26 मार्च को नई दिल्ली से प्रस्थान कर रोहतक में रद्द किया जाएगा। वहीं, नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26 मार्च को रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन जींद, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला, रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 27 मार्च को दिल्ली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग से रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार-बठिंडा होकर संचालित होगी। वहीं, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मनसा, मौर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें