33...सांपला में आयोजित शिविर में रक्तदान करते लोग। संवाद
सांपला। कुलताना गांव में सोमवार को पूर्व सैनिक कल्याण सोसाइटी व भगत सिंह युवा क्लब की तरह से स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों की टीम ने 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं, शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सभी रक्तदाताओं को क्लब की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व कप्तान रोहताश, राजकुमार, मोनू, मनोज कुमार, जयसिंह उपस्थित रहे। संवाद