रोहतक। शहर में गंदगी फैलाने वालों के चालान को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को भी नगर निगम की टीम ने 5 चालान 2500 रुपये के किए। इनमें 3 चालान 500 रुपये के गंदगी फैलाने वालों व 2 चालान 2000 रुपये के सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के किए गए।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने सोमवार दाेपहर बाद ली बैठक में निर्देश दिए कि सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान निरंतर चलाए जाएं व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। सफाई शाखा में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्देश दिए। संवाद