29...रोहतक की सैनिक परिवार भवन स्थित राजकीय आईटीआई में युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनी के एचआर
रोहतक। सैनिक परिवार भवन स्थित राजकीय आईटीआई रोहतक में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। राजकीय आईटीआई में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की प्रतिष्ठित कंपनी ने मेले में करीब 47 युवाओं को नौकरी का अवसर दिया। कंपनी के एचआर मैनेजर अनिल कौशिक ने बताया कि युवाओं को लगभग 22,050 रुपये प्रतिमाह वेतन, स्वास्थ्य बीमा, वर्ष में दो बार वर्दी, जूते, रियायती दरों पर खाना आदि दिया जाएगा। आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी अनिक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में फिटर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल व ट्रैक्टर मैकेनिक पासआउट छात्रों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देश अनुसार इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन विभिन्न व्यवसायों के छात्राओं के लिए महीने में दो बार किया जाता है। संवाद