जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को पीजीआईएमएस के तीन डॉक्टरों समेत 47 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1943 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 1500 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और जिले में कुल 419 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं। इसमें 26 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं और 393 होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में पीजीआईएमएस कैंपस में दो डॉक्टर और दो महिला, भगवान कॉलोनी में महिला व पुरुष, बाबरा मोहल्ला की गृहिणी, कैटरिंग बिजनेसमैन व गृहिणी, गुरुनानकपुरा में नई अनाजमंडी का सब्जी विक्रेता, मॉडल टाउन की गृहिणी, कैलाश कॉलोनी की शिक्षिका व छात्र संक्रमित मिले हैं। बाबरा मोहल्ला में क्लॉथ शॉप का कर्मचारी, काहनौर में किरयाणा दुकानदार, जगदीश कॉलोनी का बिजनेसमैन, पुलिस लाइन में गृहिणी, हनुमान कॉलोनी में दो बच्चे, काहनौर में गृहिणी व जूस विक्रेता, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का ज्वेलर, झंग कॉलोनी का छात्र, जनता कॉलोनी की छात्रा, काहनौर का हलवाई, तेज कॉलोनी में कैब चालक, चमनपुरा में गुरुग्राम का कर्मचारी, कलानौर का टेलर, सांघी में बच्चा, शिवम एन्क्लेव में मुंबई से आया व्यक्ति, बुजुर्ग व लड़की संक्रमण का शिकार हुए हैँ। वहीं मॉडल टाउन का बिजनेस मैन, पीजीआईएमएस ब्वायज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर, मदीना में चालक, जनता कॉलोनी में निजी कर्मचारी, शिवम एन्क्लेव गृहिणी, सेक्टर दो की छात्रा, सांघी में फाइनेंसर, काहनौर में बुजुर्ग व क्लॉथ शॉप संचालक, काहनौर माता मंदिर के पास किरयाणा शॉप संचालक संक्रमण का शिकार मिले हैं।