फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 46,088 लाभार्थियों को अबतक नहीं मिले हैप्पी कार्ड

Sat, 08 Nov 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डिपो में एक साल बाद भी लाभार्थियों तक हैप्पी कार्ड नहीं पहुंच पाए हैं। 1000 हजार किलोमीटर निशुल्क यात्रा के तहत डिपो से 1,19,619 लाभार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन अक्तूबर 2024 के बाद अबतक 73,531 कार्ड ही डिपो को सौंपे गए हैं। 46,088 हैप्पी कार्ड अब भी डिपो नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में लाभपात्रों को बस स्टैंड पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि डिपो को सौंपे गए कार्डों में से रोहतक डिपो के अबतक 63,352 लाभार्थियों के कार्ड सक्रिय भी किए जा चुके हैं। काफी लाभार्थियों ने कार्ड सक्रिय नहीं करवाएं हैं। किसी कार्ड के लाभार्थी का मोबाइल बंद है तो किसी लाभार्थी के मृत्यु होने की बात कही जा रही है। समाधान शिविरों और रात्रि ठहराव कार्यक्रमों में लाभार्थियों को इस बारे में अवगत कराया जा रहा है।


तीन से चार बार स्टैंड पर गया हूं। कर्मचारियों ने डिपो में नए कार्ड न आने को कहा है। कह रहे हैं कि जैसे ही डिपो में नए कार्ड आएंगे आपको बताया जाएगा।
-अंकित, यात्री।
हैप्पी कार्ड मुख्यालय से अक्तूबर 2024 में योजना के शुभारंभ के बाद नवंबर 2024 में आवेदन किया था। अभी तक कोई कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है। बस स्टैंड पर नए कार्ड डिपो में ही न आने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

-तमन्ना, मोरखेड़ी।
हैप्पी कार्ड बन गया है लेकिन अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। अब इसे सक्रिय करवाने के लिए भी अतिरिक्त खर्चा वहन करना पड़ रहा है।
- ममता, कसरेंटी।



मुख्यालय से ही नए हैप्पी कार्ड पेंडिंग में हैं, जिन्हें गांवों में पहुंचाया जा रहा है। नए कार्ड डिपो में जैसे ही पहुंचेंगे लाभार्थियों उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

-हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें