फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शौरी मार्केट के व्यापारी से 46 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शौरी मार्केट के एक व्यापारी के साथ गुजरात की अहमदाबाद की फर्म का फर्जी पता देकर 46 हजार से ज्यादा पैसे ठग लिए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक व्यापारी प्रेमचंद बंसल ने दी शिकायत में बताया कि उसका शौरी मार्केट में प्लास्टिक के उत्पाद का कारोबार है। इसके लिए बैंक में फर्म के नाम पर खाता खुलवा रखा है। फर्म के कामकाज को बेटा अभिलाष बंसल देखता है। 15 मार्च को बेटे की फेसबुक पर एक व्यक्ति से बात हुई, जिसने खुद को गुजरात की अहमदाबाद स्थित फर्म का मालिक बताया। कहा कि वह प्लास्टिक का उत्पाद तैयार करता है। इसके बाद बेटे ने सैंपल देकर 24 मार्च को माल मंगवाने के लिए ऑर्डर कर दिया, इसके लिए बताए गए बैंक खाते में 46 हजार 325 रुपये भेज दिए। बाद में आरोपी ने माल नहीं भेजा। पहले तो आज-कल माल पहुंचने की बात कहता रहा। अब पता चला कि फर्म ही फर्जी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें