फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 450 एकड़ धान की फसल डूबी, किसानों ने मांगा मुआवजा

Fri, 18 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कलानौर खंड के गांव पटवापुर गढ़ी में खेतों में भरा बरसात का पानी। संवाद
विज्ञापन
कलानौर। गांव पटवापुर गढ़ी के बीच करीब 450 एकड़ फसल बारिश के पानी की भेंट चढ़ गई है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसान समुद्र सिंह, रामकुमार, राकेश, सुनील, सुरेश, नरेश, पवन, नसीब ने कहा कि बारिश अच्छी हुई है। इससे धान की फसल लेने की तैयारी की थी। अब यही बारिश परेशानी का सबब बन चुकी है। पानी की निकासी नहीं होने से खेतों में धान की रोपाई नहीं हो पाई है। जहां पर रोपाई हुई है वहां पर पानी भरने से वह बेकार हो गया है। खेतों में चार फीट तक पानी जमा हुआ है।
किसानों ने कहा कि खेती ही उनका सहारा है। खेती नहीं होने से आय का साधन ही खत्म गया है। उनका कहना है कि प्रशासन मदद नहीं कर रहा है। बिजली निगम से कई बार खेतों की बिजली लाइन गांव से जोड़ने की गुहार लगा चुके हैं ताकि पंप लगाकर पानी निकाल सकें मगर वह इस पर संज्ञान नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें