फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट, दिन भर रुक रुककर चली साइट, बोले पार्षद - अंतिम दिन होने की पूर्व में नहीं दी सूचना

विज्ञापन
झज्जर रोड पर श्रमिकों का पंजीकरण करते व्यापारी व अन्य। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण असंगठित क्षेत्र के लोगों को 4500 रुपये की मासिक सहायता राशि देने के लिए मंगलवार को शाम छह बजे तक पंजीकरण हुआ। कई पार्षदों का कहना है कि आज आखिरी तारीख होने के बारे में सुबह से एक पट्टी आ रही थी कि 7 अप्रैल को शाम 6 बजे तक ही आवेदन किए जा सकेंगे। जबकि इसकी पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई थी। फार्म भरने के दौरान भी साइट रुक रुककर चल रही थी। दूसरी ओर, फार्म रिजेक्ट होने के बारे में मेयर का कहना है कि भारी संख्या में आवेदन क्यों रिजेक्ट हुए, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, डीसी आरएस वर्मा का कहना है कि असंगिठत श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन का काफी दिनों से किया जा रहा है। कोरोना के चलते अचानक साइट पर दबाव बढ़ गया है। यह सरकार का मामला है कि आगे वह क्या फैसला लेती है। सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसले के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। कुल मिलाकर आखिरी दिन जिले से 4 हजार से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया। जबकि पूरे सप्ताह में कुल 19918 लोगों का पंजीकरण हुआ है। सरकार की साइट पर जारी एक्सल रिपोर्ट में साफ किया गया है कि कुल 10939 लोगों के आवेदन स्वीकार हुए हैं।
विज्ञापन

पूरे देश में 14 अप्रैल को कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के 21 दिन पूरे हो जाएंगे। लॉकडाउन अब तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर रहा है। दो सप्ताह से लोग न केवल घरों में बंद हैं, बल्कि कामकाज ठप पड़ा है। ऐसे में गरीब व बेरोजगार लोगों के सामने रोजी - रोटी का संकट बना है। ऐसे में सरकार की तरफ से पंजीकृत श्रमिकों को सहायता राशि भेज दी है, जबकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 31 मार्च से 7 अप्रैल को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए। प्रदेश सरकार की साइट पर पंजीकरण को लेकर जो रिपोर्ट जारी की गई हैं, उसमें पूरे प्रदेश में 4 लाख 72 हजार से ज्यादा लोगों का पंजीकरण दर्शाया गया है। इसमें रोहतक में 19 हजार 918 लोगों का पंजीकरण दर्शाया गया। इसमें 10 हजार 939 लोगों के आवेदन स्वीकार बताए गए हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से भी आवेदन की जांच के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष डीसी हैं। यह कमेटी भी मुख्यालय से मिली सूची की पड़ताल कर रिपोर्ट भेजेगी। तब सरकार संबंधित व्यक्ति के अकाउंट में राशि जारी करेगी।
मुख्यालय से ले रहे रिपोर्ट, आखिरी इतने क्यों रिजेक्ट हुए आवेदन
जिस साइट पर आवेदन किया जा रहा था, उस पर सुबह से एक पट्टी आ रही थी कि 7 अप्रैल को शाम 6 बजे तक ही आवेदन किए जा सकेंगे। शाम को मुख्यालय से भी सूचना आई है कि रोहतक जिले से 19 हजार 918 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें से 10 हजार 937 लोगों का आवेदन स्वीकार हुआ है। बाकी की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में आवेदन क्यों रिजेक्ट हुए, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
1500 लोगों का किया पंजीकरण, बुलानी पड़ी पुलिस
वार्ड में दो लोगों के साथ सीएचसी सेंटर की आईडी थी। उनसे पासवर्ड लेकर पिछले तीन दिन से पंजीकरण का काम शुरू किया। मैं खुद पंजीकरण कर रही थी। इसके लिए तीन से चार और लेपटॉप पर काम चल रहा था। आखिरी दिन 1500 लोगों का पंजीकरण कराया है। दिन में भीड़ बढ़ गई थी। उचित दूरी बनवाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा, ताकि नियम न टूटें।
डिंपल जैन, पार्षद, वार्ड-16
दो पार्षदों से मांगी आईडी, 600 लोगों का कराया पंजीकरण
एक आईडी महिला पार्षद डिंपल जैन व एक मुक्ता नागपाल से ली। दोनों आईडी से चार ऑपरेटर से 600 लोगों का पंजीकरण कराया है। इसके अलावा जो लोग पंजीकरण कराने आए, उनको भोजन भी कराया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के मार्ग दर्शन में समाज सेवा के कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
- राजू भुटानी, व्यापारी नेता झज्जर रोड
कितने पंजीकरण स्वीकार हुए और कितने नहीं, इसकी कोई सूचना नहीं
मंगलवार को सुबह से दोपहर तक कभी साइट चल रही थी। कभी बंद हो रही थी। शाम को छह बजे साइट बंद कर दी गई। वे सोमवार शाम तक 3200 लोगों का पंजीकरण कर चुके थे। मंगलवार को ज्यादा पंजीकरण नहीं कर सके। अब कितने पंजीकरण स्वीकार हुए और कितने नहीं, इसकी कोई सूचना नहीं आई है।
- नरोतामल भटनागर, पूर्व पार्षद

शाम 6 बजे साइट बंद का आया मैसेज। - फोटो : RohtakCity

काठमंडी में श्रमिक पंजीकरण कराने को कतार में खड़े हुए। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें