फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानसरोवर कॉलोनी में 45 लाख से होगा सड़कों का कायाकल्प

विज्ञापन
11-मानसरोवर कॉलोनी में नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते निगम पार्षद व अन्य। स्र
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। मानसरोवर कॉलोनी में 45 लाख से सड़कों का कायाकल्प होगा। कॉलोनी में विकास कार्याें को शुभारंभ मंगलवार को मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर किया गया। दो चरणों में विकास कार्य होंगे। निगम पार्षद कंचन खुराना, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता हिमांशु ग्रोवर की उपस्थिति में मानसरोवर कॉलोनी के सबसे बुजुर्ग आसानंद गुगनानी, राम नाथ बजाज, कृष्ण लाल शर्मा व हरबंस लाल भाटिया ने निर्माण कार्यों की शुरुआत की।
भाजपा पार्षद कंचन खुराना ने बताया कि पहले चरण में नंद मंदिर वाली गली, बजाज वाली गली, मैना टूरिज्म के पीछे वाली गली, मानसरोवर पार्क से शिव मंदिर तक और बाबा राघव देव वाली गली का निर्माण करवाया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य सड़क पर पानी की नई पाइपलाइन भी डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में मानसरोवर कॉलोनी की मुख्य सड़क, शोरूम वाली गली, स्कूल वाली गली, आर्य समाज मंदिर वाली गली व डिपो वाली गली का निर्माण करवाया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक खुराना, सन्नी हंस, राजेंद्र प्रसाद नासा, हर्षित मिगलानी, जय सहगल, दीपक भाटिया, साहिल मग्गू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें