फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में 45 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Fri, 18 Jul 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम का प्रथम जल घर। संवाद
विज्ञापन
महम। वर्षों से पेयजल की किल्लत झेल रहे कस्बा वासियों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार ने 45 करोड़ रुपये के कार्य को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक ने बताया कि शहर के जलघर प्रथम के हौद को कंक्रीट से पक्का बनाया जाएगा। अभी तक पुराने हो चुके हौद का पानी जमीन में रिस जाता था। इस कारण ये जल्दी खाली हो जाता था। इसके अलावा शुगर मिल के पास बने द्वितीय जल घर में दोनों हौद पक्के कंक्रीट के बनाए जाएंगे।
जुई फीडर से प्रथम जलघर तक पानी लाया जाएगा। इससे पहले बहलबा माइनर से पानी की आपूर्ति की जाती थी लेकिन वहां से जलघर तक कम पानी पहुंच पाता था। एसडीओ ने बताया कि प्रथम जलघर में एक अन्य पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शुगर मिल की ओर से आने वाली पाइप लाइन कुछ दूरी तक सीमेंट के पाइप की है वहां पर लोहे के पाइप लगाए जाएंगे। प्रथम जलघर की चहारदीवारी, ट्रांसफार्मर, साफ जल के लिए अलग से हौद का निर्माण करने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे।
एसडीओ ने बताया कि जल्द ही कार्य के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। बता दें कि जलघर प्रथम तक नहरी पानी पूरा न पहुंच पाने के कारण भूमिगत जल मिलाकर सप्लाई किया जाता था। भूमिगत जल खारा होने के कारण पेयजल कसौटी पर खरा नहीं उतर रहा था। लोगों की पेयजल सुधार करने की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें