फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेल विभाग में 44 कोच स्थानांतरित, खिलाड़ियों को मिलेगा मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के विभिन्न 17 स्टेडियम, खासकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें खेलों के बेहतर अभ्यास व अनुभवी कोच का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके लिए खेल विभाग ने 44 कोच इधर से उधर स्थानांतरित किए हैं। इन्हें तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभालने व मासिक शेड्यूल भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग ने विभिन्न खेलों के 44 कोच का स्थानांतरण किया है। इसके तहत सभी को नई जगह अपना प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर खिलाड़ियों को अभ्यास करना है। इसके लिए मासिक शेड्यूल भी अनिवार्य रूप से भेजना है। इससे ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों का प्रदर्शन कोच के मार्गदर्शन में बेहतर बन पाएगा। फिलहाल विभाग के 17 स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास कराया जाएगा। यहां नर्सरी के खिलाड़ी भी अभ्यास करेंगे। विभाग के इस फैसले से खिलाड़ियों को राहत मिलने के साथ अरसे से एक ही जगह रहकर अपनी अकादमी चलाने वाले कोच आहत हैं। दूसरी जगह स्थानांतरण से इनके लिए अपनी अकादमी चलाना मुश्किल रहेगा।
खेल विभाग के कोच स्थानांतरित किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के कोच मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें